Desktop Shortcut क्या है ? कैसे बनाये (डेस्कटॉप शॉर्टकट बनाने का तरीका)

0
desktop shortcut kya hai or kaise banaye

कंप्यूटर डेस्कटॉप पर आपने फोटोशॉप,माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पेंट आदि के शॉर्टकट देखे होंगे, और जब आप किसी सॉफ्टवेयर या गेम को अपने सिस्टम में इनस्टॉल करते है तो उसका शॉर्टकट भी ऑटोमेटिकली बन जाता है, Desktop Shortcut क्या है और कैसे बनाये इसका तरीका सीखेंगे,

अगर आप किसी फ़ाइल या फोल्डर को एक ही क्लिक में एक्सेस करना चाहते है तो उस फ़ाइल का शॉर्टकट बना सकते है, इससे आपको Local Disk या Hard Drive को बार बार ओपन नही करना होता है और आप डेस्कटॉप से फ़ाइल को एक्सेस कर सकते है, आप App, Game, File, Folder आदि का Desktop Shortcut create कर सकते है, इस फीचर से आप जरूरी Files को आसानी से फाइंड कर सकते है, और कंप्यूटर ऐप्प को भी एक क्लिक में ओपन कर सकते है।

Desktop Shortcut क्या है और कैसे बनाये ( 2023 )

Contents

कंप्यूटर की जिस भी फ़ाइल, फोल्डर या सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का डेस्कटॉप शॉर्टकट बनाना चाहते है उसपर राइट क्लिक करने के बाद आपको Create Shortcut वाले ऑप्शन को चुनना होता है।

कंप्यूटर डेस्कटॉप पर एक साथ बहुत सारे शॉर्टकट क्रिएट कर सकते है, यानी कि आप डेस्कटॉप स्क्रीन पर जितने भी फ़ाइल या फोल्डर को देखना चाहते है उनके Desktop Shortcut बना सकते है, बहुत से लोगो के कंप्यूटर में बहुत सारे फ़ोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट रहते है, और अलग अलग फोल्डर में रहते है,

और आपने हार्ड डिस्क में कई सारे फोल्डर बनाये हुए है और सारी फाइल्स को अलग फोल्डर में सेव किया हुआ है, तो आप किसी महत्वपूर्ण फ़ोटो को ही कंप्यूटर पर खोजते है तो आपको सारे फोल्डर को देखना होगा, और इसमे बहुत जाएदा समय लगेगा, इसके विपरीत अगर आप डेस्कटॉप पर किसी फोल्डर का इमेज का Desktop Shortcut बनाकर उसे एक क्लिक में एक्सेस कर सकते है।

Computer में Desktop Shortcut कैसे बनाये

  • अपने विंडोज कंप्यूटर में डेस्कटॉप पर जाने के बाद This Pc वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको Local Disk या Hard Disk Drive दिखने लगेंगे।
computer me desktop shortcut banane ka tarika
  • जिस भी लोकल डिस्क से Folder या File का Shortcut बनाना चाहते है उस Local Disk पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Hard Drive में सभी Folder दिखने लगेंगे, इनमेसे जिस भी फोल्डर का Desktop Shortcut बनाना चाहते है, उस Folder पर Mouse से राइट क्लिक करने के बाद में आपको Create Shortcut वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है और इसके बाद सबसे नीचे Folder शॉर्टकट दिखने लगेगा, इसपर Right Click करने के बाद Cut ऑप्शन को चुने।
  • और इसके बाद आपको Computer के Desktop पर जाना होगा, और फिर डेस्कटॉप स्क्रीन पर कही पर भी माउस से राइट क्लिक करने के बाद में Paste पर क्लिक कर देना है।
  • इससे Folder के शॉर्टकट को Desktop की स्क्रीन पर देख पाएंगे।

Computer Desktop पर App / Document File का Shortcut कैसे बनाये

जैसा कि मैंने बताया कि कंप्यूटर डेस्कटॉप पर फोल्डर ही नही बल्कि App, Documents, Photos, Videos, Files आदि का Desktop Shortcut भी Create कर सकते है, इसके लिए आपको एक जैसे मेथड का उपयोग ही करना होगा।

  • कंप्यूटर में हार्ड डिस्क ड्राइव को ओपन करने के बाद जिस भी फोल्डर में डॉक्यूमेंट या फ़ाइल है उस Folder पर क्लिक करना है।
  • फिर उस फोल्डर के सारे Files और Document दिखने लगेंगे, इनमेसे File का Desktop Shortcut बनाने के लिए आपको उस File पर राइट क्लिक करने के बाद में Create Shortcut पर क्लिक करना है।
tap on paste icon
  • इस फाइल शॉर्टकट को Cut या Copy करने के बाद में आपको डेस्कटॉप पर इसे paste कर देना है।
  • अपने Computer में App या Software का शॉर्टकट बनाना बहुत जाएदा सरल है इसके लिए आपको Windows Icon पर क्लिक करना है और फिर All Apps पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको Windows Computer के सारे Apps और Software दिखने लगेंगे, जिस भी App का Desktop Shortcut बनाना चाहते है उस ऐप्प पर माउस से Left Click होल्ड करके डेस्कटॉप पर लाये।
  • इससे उस App या Software का शॉर्टकट बन जाएगा, और स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

Desktop Shortcut कैसे हटाये

अगर आपने डेस्कटॉप पर बहुत सारे शॉर्टकट बना लिए है तो इन्हें डिलीट भी कर सकते है, जब आप किसी भी Shortcut को डिलीट करते है तो इससे वो प्रोग्राम या फोल्डर डिलीट नही होता है, जिसका आपने लिंक बनाया है, इस तरह आप बिना किसी Software या App को डिलीट किये ही डेस्कटॉप से Link को रिमूव कर सकते है।

  • अपने कंप्यूटर को ऑन करने पर डेस्कटॉप पर आपको बहुत सारे सॉफ्टवेयर और ऐप्प के शॉर्टकट दिखेगें।
  • इनमेसे जिस भी Computer Apps के Desktop Shortcut को Delete करना चाहते है, उसपर माउस से राइट क्लिक करने के बाद Delete वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • फिर उस ऐप्प का शॉर्टकट Recycle Bin में दिखने लगेगा, Recycle Bin Folder इसे डिलीट करने के बाद परमानेंटली डिलीट हो जाएगा।

FAQs-

1.Computer में Desktop Shortcut क्या होता है ?

Desktop Computer पर बहुत सारे आइकॉन रहते है इन्ही आइकॉन की तरह आप कंप्यूटर पर फ़ाइल या फोल्डर का शॉर्टकट भी बना सकते है और इसे डेस्कटॉप पर ऐड कर सकते है, यह किसी भी फोल्डर या फ़ाइल का लिंक होता है जिससे कि आप एक क्लिक में फ़ाइल या फोल्डर को एक्सेस कर सकते है।

2.एक Folder या File के कितने Desktop Shortcut बना सकते है ?

एक फोल्डर या फ़ाइल के अनलिमिटेड शॉर्टकट बनाये जा सकते है, और उन्हें डेस्कटॉप पर ऐड कर सकते है या किसी Hard Disk Drive के किसी फोल्डर में भी Shortcut या Link को Save कर सकते है, और इस लिंक को डिलीट करने के बाद आपकी फ़ाइल डिलीट नही होती है, सिर्फ यह लिंक डिलीट होता है, एक शॉर्टकट लिंक को डिलीट करने के बाद उसे दुबारा से क्रिएट कर सकते है।

दोस्तो Computer में Desktop Shortcut कैसे बनाये इसकी जानकारी अच्छी लगी और फायदेमंद रही तो इसे अपने दूसरे दोस्तो के साथ मे सोशल मीडिया साइट पर भी साझा कर सकते है, ऐसी कंप्यूटर ट्रिक्स से संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए हमारी साइट पर विजिट करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here