Mobile की Font Size कैसे बदले (मोबाइल की टेक्स्ट साइज बदले 2023 )

0
mobile ka font size kaise badle in hindi

कुछ लोगो को मोबाइल में बड़ी साइज में लिखा टेक्स्ट पढ़ना अच्छा लगता है तो कुछ लोगो को छोटी साइज में लिखा टेक्स्ट पढ़ना अच्छा लगता है, इसलिए Mobile की Font Size कैसे बदले इसका तरीका बताने वाला हूँ, कुछ फोन में फॉन्ट साइज और स्टाइल को बदलने के लिए ऑप्शन रहता है इसलिए Font को Customize करने के किसी भी दूसरी ऐप्प का उपयोग नही करना होता है,

अगर आप मोबाइल में शब्दों या अक्षरों को सही से पढ़ना चाहते है तो आपको Big Font Size रखना चाहिए, इससे आप दूर रखे फोन पर लिखे टेक्स्ट को भी पढ़ पाएंगे, टेक्स्ट के साइज को अधिक बड़ा भी नही रखना चाहिए क्योंकि इससे टेक्स्ट पढ़ने में बहुत अधिक समय लग जाता है।

Mobile की Font Size कैसे बदले ( मोबाइल की टेक्स्ट साइज बदले )

Contents

मोबाइल की फॉन्ट साइज को बदलने के लिए फोन सेटिंग में Font वाला ऑप्शन मिल जाता है, और अपने हिसाब से फॉन्ट साइज को Small, Medium और Large कर सकते है।
Mobile की Font Size को बदलने के 2 तरिको के बारे में जानेंगे, मोबाइल से आप अगर Notes या Text Document बनाते है, जिसमे बहुत सारे शब्द लिखते है तो कोई भी शब्द गलत लिखा न हो यानि कोई Spelling Mistake न हो तो इसके लिए टेक्स्ट सही दिखना चाहिए,

और Font Size सही रहता है तो Text भी सही तरीके से दिखाई देता है, वैसे तो जायदातर स्मार्टफोन में फॉन्ट साइज एक जैसा ही रहता है, और इसे बदलने के लिए भी ऑप्शन रहता है, लेकिन कुछ स्मार्टफोन में Text Style और Size को बदलने के लिए कोई भी ऑप्शन नही रहता है, इसलिए फॉन्ट को बदलने के लिए ऐप्प का उपयोग करना होता है।

Mobile की Font Size कैसे बदले

tap on display and brightness option
  • अपने फोन की सेटिंग में जाने के बाद आपको Display & Brightness वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
mobile ka font size kaise change kare
  • इसके बाद आपको यहाँ पर Font ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Font Size को सिलेक्ट करने वाला ऑप्शन दिखने लगेगा, इसमें आप Small, Medium, Large, Very large आदि किसी भी Size को सिलेक्ट कर सकते है, अगर आप टेक्स्ट के आकर को कम करना चाहते है, यानी आप Small में किसी भी Text को देखना चाहते है तो इसमे Small Size कर सकते है।
mobile ka font size kaise badle
  • अगर आप Text को बड़ी साइज में देखना चाहते है, तो आपको Medium और Large Font को सिलेक्ट करना होता है।
  • उसके बाद Apply वाले ऑप्शन पर क्लिक करदे।

Important – यह फॉन्ट वाला ऑप्शन अगर आपके डिवाइस में Display & Brightness वाले सेक्शन में नही दिख रहा है तो आपको सेटिंग में Search Bar पर क्लिक करना होगा और इसके बाद Font लिखकर सर्च करने होगा।

Mobile का Font बदलने वाला Apps 2023

आपके फोन में फॉन्ट साइज वाला कोई भी विकल्प नही है तो आप Font Resize App का उपयोग कर सकते है, इसमें फॉन्ट की साइज को 300% तक बढ़ाया जा सकता है, और सिंगल क्लिक में टेक्स्ट की साइज को बढ़ा सकते है, इसमे प्रीव्यू भी देखने का ऑप्शन मिलता है, मतलब की Font बदलने से पहले आप देख सकते है कि यह आपके डिवाइस में कैसी दिखेगी।f

  • अपने फोन में प्लेस्टोर से Font Resizer App को डाउनलोड और इनस्टॉल करने के बाद ओपन करना है।
  • फिर इस ऐप्प में आपको Current Font Size और 75%, 80% आदि ऑप्शन दिखेगें, इनमेसे आप जितनी भी साइज की फॉन्ट करना चाहते है, उतने परसेंट को सिलेक्ट करने के लिए Apply पर क्लिक करदे।
  • फिर आपके डिवाइस की टेक्स्ट साइज बदल जाएगी, और टेक्स्ट बड़ी साइज में दिखने लगेगा।
  • Note – अगर आप पहले जैसा ही Text Size करना चाहते है तो Resize Font App में Current Size वाले ऑप्शन में Apply पर क्लिक कर सकते है या इसके अलावा आप इस ऐप्प को अनइंस्टाल या डिलीट करके भी फॉन्ट साइज को पहले की तरह कर सकते है।

Mobile Keyboard का Font Size कैसे Change करे

मोबाइल कीबोर्ड की फॉन्ट साइज को कम और जाएदा करने वाला ऑप्शन कुछ कीबोर्ड में मिल जाता है, Gboard में भी कीबोर्ड की बटन को छोटा और बड़ा करने वाला ऑप्शन रहता है, इसमें आप Short, Normal, Tall कर सकते है, बहुत सारे डिवाइस में Gboard डिफ़ॉल्ट कीबोर्ड मिलता है, अगर आपके डिवाइस में यह कीबोर्ड नही है तो इस कीबोर्ड को प्लेस्टोर से डाउनलोड भी कर सकते है, और इसमे अपने हिसाब से Font Size को सिलेक्ट कर सकते है।

  • अपने फोन में Gboard app को डाउनलोड और इनस्टॉल करना है।
  • इसके बाद अपनी फोन सेटिंग को ओपन करना होगा, फिर आपको Additional Setting पर क्लिक करने के बाद में Keyboard & Input Method पर क्लिक करना है।
  • फिर Manage Keyboards पर क्लिक करने के बाद में Gboard पर क्लिक कर देना है।
  • यहाँ पर आपको Preferences पर क्लिक करना है और इसके बाद Layout ने Keyboard Height पर क्लिक करना है।
  • यहाँ Normal सेलेक्ट होगा, जिसकी जगह पर आप Extra Short, Short, Tall आदि ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते है।

कीबोर्ड की Font Size की छोटा करने के लिए Short वाले विकल्प को चुने, अगर आप फॉन्ट की साइज को बड़ा करना चाहते है तो Tall & Extra Tall वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते है।
इसके बाद आपके मोबाइल की Keyboard Height बदल जाएगी, और फॉन्ट भी बड़े साइज में दिखने लगेंगे।

FAQs –

1.क्या मोबाइल का Font Size बदल सकते है ?

हां, बहुत सारे फोन में फॉन्ट साइज को बदलने वाला विकल्प रहता है इससे आप अपने मोबाइल पर ऐप्प, सेटिंग आदि में दिखने वाले टेक्स्ट की साइज को बदल सकते है, इससे आपके मोबाइल पर होम स्क्रीन, सेटिंग, ऐप्प आदि में आदि में दिखने वाले फॉन्ट का आकार बदल जाता है।

2. Mobile में Text Size कैसे बढ़ाएं ?

मोबाइल में Word या Text को बड़ा करने के लिए Big Size वाली फॉन्ट का उपयोग कर सकते है, इसके लिए Big Text Size App का उपयोग किया जा सकता है, इससे आप बहुत ही सरल तरीके से किसी भी टेक्स्ट का साइज बडा कर सकते है, और डॉक्यूमेंट को भी अच्छे से पढ़ सकते है, और Text की फॉन्ट को भी बदला जा सकता है।

दोस्तो Mobile का Font Size कैसे बदले इसका तरीका इस पोस्ट में बताया है, इस जानकारी को अपने दूसरे दोस्तो जे साथ मे सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते है और ऐसी एंड्राइड ट्रिक्स से संबंधित नई जानकारी के लिए हमारी साइट पर विजिट करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here