WiFi से Connected Device कैसे देखे ( वाईफाई से कितने डिवाइस जुडे है )

0
wifi se connected device kaise dekhe in hindi

बहुत से लोग अभी सिम कार्ड से ही नही बल्कि WiFi से भी इंटरनेट का उपयोग करते है, क्योकि इसमे आपको Unlimited Internet मिलता है, यानि कि आप जितना चाहे उतने इंटरनेट का उपयोग कर सकते है, इसलिए WiFi से Connected Device कैसे देखे यही जानेंगे, आप किसी भी Broadband जैसे कि JioFiber, Airtel Xstream, BSNL Bharat Fiber, ACT broadband आदि का यूज़ करते है,

इन सभी मे आपको Connected Device देखने के लिए ऑप्शन मिल जाता है, जिससे कि आप आपके WiFi Connection से कनेक्टेड डिवाइस को देख सकते है, इसके लिए आपको ब्रॉडबैंड की ऐप्प में ही ऑप्शन मिल जाता है, आप जिस भी कंपनी का ब्रॉडबैंड लेते है, उन सभी मे Name, Password को बदलने वाले ऑप्शन मिलते है और इसी के साथ अपने Router से कितने डिवाइस Connect है इसे भी देख सकते है और उन्हें ब्लॉक भी कर सकते है।

WiFi से Connected Device कैसे देखे ( वाईफाई से कितने डिवाइस जुडे है )

Contents

अपने WiFi Router से कनेक्ट डिवाइस को देखने के लिए आपको अपने ब्रॉडबैंड की ऐप्प को ओपन करना है, इसके बाद Devices या Connected Device वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, फिर आपको अपने वाईफाई से कनेक्टेड सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी, जिनको ब्लॉक भी कर सकते है।

सभी WiFi Broadband की अलग अलग सेटिंग होती है और उनमें कुछ फ़ीचर्स भी अलग होते है, लेकिन जायदातर ऑप्शन एक जैसे होते है, इसलिए यहाँ पर आपको Jio App और Airtel Thanks App से WiFi Connected Device कैसे देखे इसके बारे में बताने वाला हु, जिससे कि आप JioFiber और Airtel Xstream Fiber से कनेक्टेड डिवाइस की लिस्ट को देख पाएंगे, JioFiber का यूज़ करते है तो Fiber Connection के सारे ऑप्शन My Jio App में ही मिल जाते है, और इसी ऐप्प से WiFi Connection का नाम बदल सकते है और Online Devices को भी देख सकते है।

WiFi से Connected Device कैसे देखे ( JioFiber App )

JioFiber WiFi से Connected Device को देखना और उन डिवाइस को ब्लॉक करना बहुत सरल है और इसके लिए ऐप्प में ही ऑप्शन रहता है।

tap on connected device

Jio App को ओपन करने के बाद Fiber पर क्लिक करना है, इसके बाद में Connected Devices पर क्लिक करना है।

यहाँ पर Online, Paired और Blocked यह 3 ऑप्शन दिखेगें।

wifi se connected device kaise dekhe
  1. Online -अपने WiFi से Online Connected Device को देख सकते है, यानी कि जो डिवाइस Jio Fiber का यूज़ करके नेट को एक्सेस कर रहे है।
  2. Paired – इससे Jio Fiber Broadband से Paired Device को देख पाएंगे, यानि की आपने किन किन डिवाइस से अपने वाईफाई को कनेक्ट किया है उनको देख सकते है।
  3. Blocked -यहाँ से आप Blocked Device की List को देख पाएंगे, और उनको Unblock भी कर सकते है।
  • इनमेसे आपको Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अभी आप Jio Fiber से Connected सारे Online Device की लिस्ट को देख सकते है, आप Mobile, Android TV, Computer आदि जिन भी डिवाइस में नेट को एक्सेस कर रहे है, उन सभी की लिस्ट को यहाँ पर देख सकते है, इसमे डिवाइस की लिस्ट को देखने के साथ ही उन्हें Block करने के लिए भी ऑप्शन मिल जाता है।
  • इस Online Connected Device की List मेसे जिस भी डिवाइस को Blocked करना चाहते है, उसके आगे 3 Dot पर क्लिक करने के बाद में Block पर क्लिक करे।
  • फिर आपसे एक बार कन्फर्म करने के लिए कहा जायेगा कि आप इस डिवाइस को ब्लॉक करना चाहते है आपको Block बटन पर क्लिक करना है।

Important – जब आप किसी डिवाइस को जिओ फाइबर से ब्लॉक करते है, तो उस डिवाइस से वाईफाई कनेक्ट होने के बाद भी इंटरनेट एक्सेस नही होता है, यानी कि नेट चलता है, आपके Jio Fiber से बहुत सारे Connected Device हो गए है तो कुछ डिवाइस को ब्लॉक भी कर सकते है, और Blocked Device को Unblock भी किया जा सकता है।

Airtel WiFi Broadband से Connect Device कैसे Check करे

अगर आपके पास Airtel का Wifi Broadband है और इससे Connected Device को देखना चाहते है तो Airtel Thanks ऐप्प में ऑप्शन मिल जाता है।

  • अपने फोन में Airtel Thanks App को ओपन करने के बाद अपने नंबर से इसमे लॉगिन करे।
  • इसके बाद यहाँ पर लेफ्ट साइड में Profile Icon पर क्लिक करना है।
  • प्रोफाइल में My Services पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको यहाँ पर Airtel Xstream Fiber पर क्लिक करना है।
  • और Get Control With ‘my wifi’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अभी आपको अपने अपने Airtel Broadband की सारे विकल्प दिख जाएंगे, यहाँ पर Devices पर क्लिक करे।
  • Devices में आपको आपके Airtel Broadband से सारे Connected Device दिख जाएंगे जिनको आपने कनेक्ट कर रखा है।
  • अगर आप इनमेसे किसी डिवाइस में इंटरनेट को डिसेबल करना चाहते है तो उस डिवाइस पर क्लिक करना है और Pause WiFi Access वाले ऑप्शन पर क्लिक करदे।
  • यहाँ पर आपको 30 Minute, 1 Hour आदि Time Schedule देखने को मिलेंगे, और आप अपने हिसाब से भी Custom Schedule सिलेक्ट कर सकते है कि कितने समय की इस डिवाइस से WiFi Disconnect करना चाहते है।
  • यहाँ पर आपको Until I Resume पर क्लिक करना है और Pause Wi-Fi पर क्लिक करदें।
  • अभी वो Connected Device आपके Airtel Broadband से Disconnect हो जाएगा और उसमे नेट एक्सेस भी नही होगा।

FAQs –

WiFi से कितने Device Connect कर सकते है ?

वाईफाई से आप मोबाइल, एंड्राइड टीवी, कंप्यूटर आदि सभी डिवाइस को कनेक्ट कर सकते है, Jio Fiber में 12 Device को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है और सभी मे एक साथ एक ही वाईफाई कनेक्ट से नेट को एक्सेस कर सकते है।

अपने WiFi से Connected Device कैसे हटाये ?

वाईफाई से कनेक्टेड डिवाइस को हटाने के लिए आपको सभी ब्रॉडबैंड में ऑप्शन मिल जाता है, Airtel Xstream Fiber, ACT Fiber आदि से कनेक्टेड डिवाइस को हटा सकते है और जब किसी डिवाइस को अपने वाईफाई से Disconnect या Block करते है, तो उसे फिरसे Connect और Unblock भी किया जा सकता है।

अपने WiFi से कितने Connected Device है कैसे Check करे इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में बताई है इस तरीके से किसी भी ब्रॉडबैंड वाईफाई से कनेक्ट डिवाइस को देख सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here